‏ Ezra 2

लौट रहे निर्वासितों की सूची

1इस प्रदेश के लोग, जो बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र द्वारा बंधुआई में ले जाए गए थे और जो बंधुआई से यहूदिया और येरूशलेम, अपने-अपने नगर को लौट आए थे, वे इस प्रकार है 2ये वे हैं, जो ज़ेरुब्बाबेल के साथ आए थे: येशुआ, नेहेमियाह, सेराइयाह, रीलाइयाह, मोरदकय, बिलषान, मिसपार, बिगवाई, रेहुम और बाअनाह.

इस्राएली प्रजा के पुरुषों की संख्या अपने-अपने कुलों के अनुसार निम्न लिखित है:
3
इस श्लोक में निहित तालिका को सही ढंग से प्रारूपित करने के लिए, श्लोक 4-Ezr 2:35 की सामग्री को इसमें स्थानांतरित करना आवश्यक है।
पारोश 2,172
(4) शेपाथियाह 372
(5) आराह 775
(6) पाहाथ-मोआब के वंशजों में से येशुआ एवं योआब के वंशज 2,812
(7) एलाम 1,254
(8) ज़त्तू 945
(9) ज़क्काई 760
(10) बानी 642
(11) बेबाइ 623
(12) अजगाद 1,222
(13) अदोनिकम 666
(14) बिगवाई 2,056
(15) आदिन 454
(16) हिज़किय्याह की ओर से अतेर के वंशज 98
(17) बेज़ाइ के वंशज 323
(18) यारोह के वंशज 112
(19) हाषूम 223
(20) गिब्बर 95
(21) बेथलेहेम के निवासी 123
(22) नेतोपाह के निवासी 56
(23) अनाथोथ के निवासी 128
(24) अज़मावेथ के निवासी 42
(25) किरयथ-यआरीम के कफीराह तथा बएरोथ के निवासी 743
(26) रामाह तथा गेबा के निवासी 621
(27) मिकमाश के निवासी 122
(28) बेथेल तथा अय के निवासी 223
(29) नेबो के निवासी 52
(30) मकबिष के निवासी 156
(31) उस अन्य एलाम के वंशज 1,254
(32) हारिम के वंशज 320
(33) लोद, हदिद तथा ओनो 725
(34) येरीख़ो के निवासी 345
(35) सेनाआह 3,630

4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35
36
इस श्लोक में निहित तालिका को सही ढंग से प्रारूपित करने के लिए, श्लोक 37-Ezr 2:39 की सामग्री को इसमें स्थानांतरित करना आवश्यक है।
पुरोहित:
येशुआ के परिवार से येदाइयाह के वंशज 973
(37) इम्मर 1,052
(38) पशहूर 1,247
(39) हारिम 1,017

37 38 39
40लेवी:

होदवियाह के वंशजों में से कदमिएल तथा येशुआ, होदवियाह के वंशज     74

41गायक:

आसफ के वंशज     128

42द्वारपाल:

शल्लूम, अतेर, तालमोन,
अक्कूब, हतिता और शेबाई     139

43
इस श्लोक में निहित तालिका को सही ढंग से प्रारूपित करने के लिए, श्लोक 44-Ezr 2:54 की सामग्री को इसमें स्थानांतरित करना आवश्यक है।
मंदिर सेवक इनके वंशज थे:
ज़ीहा, हासुफ़ा, तब्बओथ,
(44) केरोस, सियाहा, पदोन,
(45) लेबानाह, हागाबाह, अक्कूब,
(46) हागाब, शामलाई, हनान,
(47) गिद्देल, गाहर, रेआइयाह,
(48) रेज़िन, नेकोदा, गज्ज़ाम,
(49) उज्जा, पासेह, बेसाई,
(50) आसनाह, मिऊनी, नेफिसिम,
(51) बकबुक, हकूफा, हरहूर,
(52) बाज़लुथ, मेहिदा, हरषा,
(53) बारकोस, सीसरा, तेमाह,
(54) नेज़ीयाह, हातिफा.

44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54
55
इस श्लोक में निहित तालिका को सही ढंग से प्रारूपित करने के लिए, श्लोक 56-Ezr 2:58 की सामग्री को इसमें स्थानांतरित करना आवश्यक है।
शलोमोन के सेवकों के वंशज:
हसोफेरेथ, पेरुदा, सोताई,
(56) याला, दारकोन, गिद्देल,
(57) शेपाथियाह, हत्तील, पोचेरेथ-हज्ज़ेबाइम, आमि.
(58) मंदिर के सेवक और शलोमोन के सेवकों की कुल गिनती: 392

56 57 58 59ये वे हैं, जो तेल-मेलाह, तेल-हरषा, करूब, अद्दान तथा इम्मर से आए, तथा इनके पास अपनी वंशावली के सबूत नहीं थे, कि वे इस्राएल के वंशज थे भी या नहीं:
60
देलाइयाह के वंशज, तोबियाह के वंशज तथा नेकोदा के वंशज 652

61पुरोहितों में:
होबाइयाह के वंशज,
हक्कोज़ के वंशज तथा बारज़िल्लाई, जिसने गिलआदवासी बारज़िल्लाई की पुत्रियों में से एक के साथ विवाह किया था और उसने उन्हीं का नाम रख लिया.
62इन्होंने अपने पुरखों के पंजीकरण की खोज की, किंतु इन्हें सच्चाई मालूम न हो सकी; तब इन्हें सांस्कृतिक रूप से अपवित्र माना गया तथा इन्हें पुरोहित जवाबदारी से दूर रखा गया. 63अधिपति ने उन्हें आदेश दिया कि वे उस समय तक अति पवित्र भोजन न खाएं, जब तक वहां कोई ऐसा पुरोहित न हो, जो उरीम तथा थुम्मिन से सलाह न ले लें.

64सारी सभा की पूरी संख्या हुई 42,360. 65इनके अलावा 7,337 दास-दासियां तथा 200 गायक-गायिकाएं भी थी. 66उनके 736 घोड़े, 245 खच्चर, 67435 ऊंट तथा 6,720 गधे थे.

68कुलों के कुछ प्रधान जब येरूशलेम में याहवेह के भवन में पहुंचे, उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार परमेश्वर के भवन को उसी नींव पर दोबारा बनाने के लिए दान दिया. 69उन्होंने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार इस काम के लिए 61,000 सोने के सिक्‍के, 5,000 चांदी के सिक्‍के तथा 100 पुरोहित वस्त्र खजाने में जमा करा दिए.

70इस समय पुरोहित, लेवी, द्वारपाल, गायक, कुछ सामान्य प्रजाजन, मंदिर के सेवक, जो सभी इस्राएल वंशज ही थे, अपने-अपने नगरों में रहने लगे. पूरा इस्राएल अपने-अपने नगर में बस चुका था.
Copyright information for HinHSS