‏ Joshua 12

इस्राएल द्वारा पराजित राजा

1ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:

2सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था.
उसका शासन आरनोन घाटी से लेकर अम्मोनियों के देश के यब्बोक नदी तक फैला था. इसमें घाटी के बीच से गिलआद का आधा भाग शामिल था.
3उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील
किन्‍नेरेथ झील यानी गलील झील
से अराबाह सागर
अराबाह सागर यानी मृत सागर
तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.
4ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.
5उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.

6मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.

7यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया. 8इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी:

मारे गये राजा ये थे:

9
इस श्लोक में निहित तालिका को सही ढंग से प्रारूपित करने के लिए, श्लोक 10-Jos 12:24 की सामग्री को इसमें स्थानांतरित करना आवश्यक है।

येरीख़ो का राजा एक
बेथेल का निकटवर्ती अय का राजा एक
(10) येरूशलेम का राजा एक
हेब्रोन का राजा एक
(11) यरमूथ का राजा एक
लाकीश का राजा एक
(12) एगलोन का राजा एक
गेज़ेर का राजा एक
(13) दबीर का राजा एक
गेदेर का राजा एक
(14) होरमाह का राजा एक
अराद का राजा एक
(15) लिबनाह का राजा एक
अदुल्लाम का राजा एक
(16) मक्‍केदा का राजा एक
बेथेल का राजा एक
(17) तप्पूआह का राजा एक
हेफेर का राजा एक
(18) अफेक का राजा एक
शारोन
शारोन या लशारोन
का राजा
एक
(19) मादोन का राजा एक
हाज़ोर का राजा एक
(20) शिमरोन-मरोन का राजा एक
अकशाफ का राजा एक
(21) तानख का राजा एक
मगिद्दो का राजा एक
(22) केदेश का राजा एक
कर्मेल के योकनआम का राजा एक
(23) नाफ़ात-दोर में दोर का राजा एक
गिलगाल में गोयिम का राजा एक
(24) तथा तिरज़ाह के राजा एक
ये पूरे एकतीस राजा थे.

कुलों में कनान का विभाजन

10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24
Copyright information for HinHSS