Psalms 13
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. 1 ▼▼कुछ बाइबिल में 13:1।
कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए?कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?
2 ▼
▼अधिकांश बाइबिल में 13:1।
कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं?कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा?
कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?
3 ▼
▼अधिकांश बाइबिल में 13:2।
याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए.मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,
4 ▼
▼अधिकांश बाइबिल में 13:3।
तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, “हमने उसे नाश कर दिया,”ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.
5 ▼
▼अधिकांश बाइबिल में 13:4।
जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम ▼▼करुणा-प्रेम ख़ेसेद इस हिब्री शब्द के अर्थ में अनुग्रह, दया, प्रेम, करुणा ये सब शामिल हैं
पर भरोसा है;तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.
6 ▼
▼अधिकांश बाइबिल में 13:5-13:6।
मैं याहवेह का भजन गाऊंगा,क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.
Copyright information for
HinHSS